Ad Code

Responsive Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस व जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कर किसान बंधुओं को सम्मानित किया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

विश्व पर्यावरण दिवस व जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कर किसान बंधुओं को सम्मानित किया।

दुबहर (बलिया)- विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत-पिपरा में पौधरोपण की कर किसान बंधुओं को सम्मानित किया गया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने अपने संबोधन में किसानों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश वर्मा,राकेश ठाकुर,संजय वर्मा, छोटेलाल वर्मा,नन्दजी यादव,दिलीप यादव,श्री भगवान गिरी, नन्दजी गिरी, शत्रुधन वर्मा,सोनू यादव रविंद्र राम,छोटेलाल पासवान,प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवशंकर वर्मा ने किया तथा संचालन अमित दुबे ने किया।