Ad Code

Responsive Advertisement

हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के नगवा गांव स्थित हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिसका समापन बुधवार की शाम आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर 24 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ हुआ, जिसमें गायक  गिरधर पाठक के नेतृत्व में आधा दर्जन कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों पर हनुमान चालीसा पाठ कर लोगों को खूब आनंदित किया। पं० अश्वनी कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच आयोजक डॉ० बृकेश कुमार पाठक एडवोकेट के हाथों हनुमान की पूजन -अर्चन कराई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के छोटे भाई कन्हैया जी सिंह, ब्रह्माशंकर पांडे, पारसनाथ पाठक, भरत पाठक, परमात्मानंद पांडे, छोटेलाल पाठक, संतोष यादव, राकेश यादव बीटीसी, कन्हैया राम मास्टर, शशिभूषण चौबे, बच्चा चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।