स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक सम्पन्न।
रतसर (बलिया) ब्राम्हण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र के आवास मसहां में संपन्न हुई बैठक में आगामी 1 जून को विश्व ब्राम्हण दिवस मनाने के कार्यक्रम पर चर्चा किया गया I बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पिछले कई वर्षों से आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को विश्व ब्राह्मण दिवस के रूप में मनाता है I इस दिन अपने पूर्वजों तथा अपने गौरव को याद करता है I उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया जाता है I जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे ने कहा कि बलिया में यह कार्यक्रम भव्य रुप से मनाया जाएगा I उन्होंने कहा कि 1 जून को टाउन हॉल में आचार्य चाणक्य का जन्मदिन एवं विश्व ब्राह्मण दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया है I इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के 125 सम्मानित व्यक्तियों को तथा संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा I बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता विद्यासागर उपाध्याय, प्रदेश सचिव राज दीपक तिवारी, पूर्व पूर्वांचल प्रभारी राहुल मिश्र, जिला संरक्षक चंद्रशेखर उपाध्याय, दयाशंकर तिवारी, ओम प्रकाश पांडे, धनेश पांडेय,सत्य प्रकाश ओझा, पंकज मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, रत्नेश पांडे, पप्पू मिश्र, सत्येंद्र पांडे,रत्नाकर दुबे, सरोज दुबे, मनीष दुबे ,आत्मा पांडे आदि लोग मौजूद रहे I कार्यक्रम की अध्यक्षता दयाशंकर तिवारी एवं संचालन विष्णु कुमार मिश्र ने किया I
.jpg)






Social Plugin