Ad Code

Responsive Advertisement

महिला शिक्षक संघ ने हर्षोल्लास से मनाया गठन का प्रथम वर्षगांठ।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

महिला शिक्षक संघ ने हर्षोल्लास से मनाया गठन का प्रथम वर्षगांठ।

बलिया - महिला शिक्षक संघ जनपद बलिया का गठन का एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्थित हनुमानगंज बीआरसी सभागार बलिया में महिला संगोष्ठी एवं महिला शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य एवं मतदान जागरूकता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह, डायट प्राचार्य  विकायल भारती,जिला सह समन्वयक आनंद प्रकाश मिश्रा, एसआरजी चित्रलेखा सिंह, एसआरजी  आशुतोष तोमर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ने अतिथियों व संघ की पदाधिकारियों का अंगवस्त्रम, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त एआरपी गण, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय , समस्त शिक्षक संकुल ,ब्लॉक अध्यक्ष अन्नू सिंह, किरन भारती, नीनू गौतम,प्रियंका  सिंह,अनीता कुमारी एवं संघ के समस्त पदाधिकारी तथा जनपद के समस्त उत्कृष्ट शिक्षिकाएं उपस्थित रही। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेता सिंह ने किया तथा जिला महामंत्री सिंपल चौरसिया ने सब का आभार व्यक्त किया।