स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
अपनी माटी पर आपका प्यार और सम्मान पा कर अभिभूत हूँ-सौरभ कुमार
रतसर (बलिया) ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के लगातार 14वीं बार अध्यक्ष बनाये जाने पर रविवार कोअपने पैतृक गांव पधारे सौरभ कुमार का क्षेत्रीय पत्रकारो , बुध्दिजीवी नागरिकों एवं गांव के गणमान्य लोगों के द्वारा स्थानीय कस्बे में स्थित रूबी मैरिज हॉल पर आयोजित अभिनंदन समारोह में फूल मालाओं से स्वागत किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सौरभ कुमार को स्थानीय गांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी फैयाज अहमद ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वही रतसर के ही एक और प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी नदीम अहमद के तरफ़ से उपस्थित करीब दो दर्जन पत्रकारो को अंगवस्त्रम तथा कलम डायरी देकर सम्मानित किया गया।
मुख्यअतिथि पद से अभिनंदन समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग्रापए के निर्विरोध नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि आज मैं अपनी पैतृक मिट्टी पर आप लोगो का प्यार और सम्मान पा कर अभिभूत हूँ। मेरे पास शब्द नही हैं कि मैं आपलोगो को उन शब्दों में शुक्रिया अदा करूँ। बस मैं यही कहना चाहूंगा कि आप लोगो का प्यार और आशीर्वाद ने ही आपके गाँव के इस बेटे को इस ऊंचाई पर पहुचाने का कार्य किया है।आपने जिस आशा उम्मीद के साथ मुझे यहां तक पहुंचाया है।मैं आप सबको आश्वस्त करता हूँ कि मैं आपकी उम्मीद पर खरा उतरते हुए आपके सुख दुख में हर पल आपके साथ खड़ा रहूँगा।
उन्होंने कहा कि आज पत्रकारिता को लेकर तमाम बातें की जा रही हैं लेकिन आज भी पत्रकारिता और पत्रकार जिंदा हैं।जो अपने दायित्वों का भरपूर निर्वहन कर रहे हैं।
इसके पूर्व ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने भी प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लाल का स्वागत करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
अभिनन्दन समारोह को उपेंद्र पांडेय, लाल बाबू यादव, डा०अनिल पांडेय,डा०प्रवीण सिंह , नथुनी सिंह ,राजेश मिश्रा , बृजेन्द्र सिंह ,देवानन्द सिंह ,मनु यादव ,कृष्ण मुरारी पांडेय , अनिल सिंह ,मार्कण्डेय शर्मा इत्यादि लोगो ने संबोधित किया।
इस मौके पर अम्बुजा श्रीवास्तव, सन्तोष सिंह, शशीकांत ओझा, सुनील शर्मा, अशोक पाण्डे, राजकुमार शर्मा, ब्रिजेश दूबे, सत्यनारायण सिंह, पीयूष प्रताप सिंह ,रामजी यादव , विनोद शर्मा, छोटे लाल चौधरी, रवि श्रीवास्तव ,संतोष सिंह ,अभिषेक पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
अध्यक्षता किसान स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्रबंधक ललन सिंह तरह संचालन लोकेश पांडेय ने किया।
सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार बरिष्ट पत्रकार ओमप्रकाश शर्मा ने ज्ञापित किया।







Social Plugin