Ad Code

Responsive Advertisement

दुबहर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

दुबहर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद।

दुबहर (बलिया) -  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना दुबहर पुलिस को मिली सफलता । 
 ज्ञात हो कि स्थानीय थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराही गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर अभियुक्त  जितेन्द्र यादव पुत्र लालबदन यादव निवासी सराय भारती थाना रसड़ा जनपद बलिया को जनेश्वर मिश्र सेतु के पास वाहन चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा 40 पेटी बन्टी - बबली लाईम अवैध देशी शराब , प्रत्येक पेटी में 45 नग , कुल मात्रा 360 ली. बरामद किया गया ।
मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट डिजायर कार से अवैध शराब को जनपद मऊ से बिहार कुछ लोग ले जाने  वाले है। इस सूचना पर तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स के पुलिस पिकेट जनेश्वर मिश्र सेतु के पास मय हमराही चेकिंग करने लगे। अभियुक्त जितेन्द्र यादव पर उक्त के सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर  मा. न्यायालय भेजने की तैयारी किया जा रहा था।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम  जितेन्द्र यादव पुत्र लालबदन यादव निवासी सराय भारती थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र 24 वर्ष को पुलिस द्वारा गिरफ़्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, एस आई शिवकुमार पाण्डेय,विमलेश पटेल,श्याम सुन्दर यादव,आशीष पाण्डेय, मिथिलेश यादव,घनश्याम यादव, हरदेव भारती आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।