Ad Code

Responsive Advertisement

नगरा में सोमवार को हटाया गया अतिक्रमण- सर्वेश यादव

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)


: नगरा में सोमवार को हटाया गया अतिक्रमण- सर्वेश यादव 

 बलिया। शासन के मंशानुरूप एवं जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रसड़ा/ प्रशासक नगर पंचायत नगरा सर्वेश यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत नगरा में सोमवार 30 मई को सार्वजनिक स्थानों के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाया गया ।
श्री यादव ने कहा कि जिस स्थान से अतिक्रमण हटा दिया गया है उस स्थान पर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो समानो को जप्त किया जायेगा और जुर्माना लगाया जायेगा, साथ ही उनके उपर मुक़दमा दर्ज किया जाएगा, इस बाबत एसडीएम सर्वेश यादव ने कहा है कि नगर पंचायत के नाली, सड़क एवं पटरियों पर से अतिक्रमण तत्काल हटा लें। अन्यथा नगर पंचायत द्वारा हटाए जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा व सामानों को जब किया जाएगा। नगर पंचायत प्रशासक ने कहा कि बार-बार आप लोगों को अवगत कराया जा रहा है लेकिन आप लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा है। समय रहते उन सभी स्थानों से जो सरकारी है उसको तुरंत खाली कर दें, इस अभियान के दौरान इ ओ  रामबदन यादव ने स्वयं ही लाउडस्पीकर से एलाउंस करते हुए कहा कि नगर को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया जाय, सभी नगरा के सम्मानित लोग अतिक्रमण मुक्त कराने मे सहयोग करे ता कि जो भी नाला नाली जो बंद पडे है उसका सफाई कराया जा सके तभी बारिश के पानी से निजात मिलेगा
नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जायेगा इस अभियान के दौरान सफाई नायक - निरज चौहान, दीपक पाण्डेय, अभिनाश दुबे, कर निरिछक - रविश कुमार शर्मा,, थाना प्रभारी - देवेन्द्र नाथ दुबे  , सी ओ रसड़ा इस अभियान मे मौजुद रहे