स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
मिनी बैंक बंद कर के घर जा रहे संचालक को बदमासो ने बाइक व नगद लुटा।
नगरा (बलिया)। फ्रेन्चाइजी बैंक दुकान बन्द करके घर जा रहे संचालक को रात्रि में रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये नगदी सहित बैग, बाइक लूट लिए जाने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक इलाज के लिए भेजा तथा दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मलप हरसेनपुर के खपटहीं गांव निवासी सत्येन्द्र चौहान 35 पुत्र महेश चौहान की मलप चट्टी पर एयर टेल फ्रेन्चाइजी की बैंकिंग सेवा सहित मोबाइल, मोबाइल रिचार्ज व सामान की बिक्री दुकान करता था। बताया जाता है कि दिन भर दुकानदारी करने के बाद मंगलवार की रात लगभग 8-30 बजे के करीब बैंकिंग सेवा का लगभग डेढ़ लाख रुपये और अपने दुकान से सम्बन्धित कागजात बैग में रखकर के साथ बाइक से घर के लिए चला था कि रास्ते में टोह लगाकर लूट की इन्तजार में लगे चार बदमाशों ने सत्येन्द्र को रोकर तब तक मारा की वह बेहोश हो गया और उसके पास से नगदी सहित बैग व बाइक लेकर भाग गये। थोडी देर में घटना की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैला गयी शोर-शराबा सुनकर लोगों इकट्ठा हो गये किसी ने पुलिस को सूचना दी आनन फानन में पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया जहां से मऊ के किसी हास्पीटल मे युवक जिन्दगी जंग से जूझ रहा है।







Social Plugin