Ad Code

Responsive Advertisement

सिविल कोर्ट बलिया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी गठन को लेकर कर्मचारियों का बैठक।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

सिविल कोर्ट बलिया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी गठन को लेकर कर्मचारियों का बैठक।

बलिया। सिविल कोर्ट बलिया के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी गठन को लेकर कर्मचारियों की बैठक हुई। उक्त बैठक में अध्यक्ष श्री मोहन उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीराम बचन भगत, महामन्त्री श्री हरेन्द्र यादव, सचिव श्री आनन्द राय, संयुक्त सचिव ( वरिष्ठ ) श्री सरर्फुद्दीन खाँ, संयुक्त सचिव ( कनिष्ठ ) श्री लक्ष्मण प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्री विनय कुमार को चुना गया।इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्यो को भी चुना गया। कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का शपथ ग्रहण सिविल कोर्ट बलिया के सभागार में मा० जनपद न्यायाधीश की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर आद्या प्रसाद मिश्र, एनुद्दीन खाँ, चन्द्रशेखर कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, भीम प्रसाद, कमलेश कुमार, रुपल कुमार, अवनीश श्रीवास्तव, देवेन्द्र, किशोर कुमार कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


 बलिया सिविल कोर्ट बलिया  के दो कर्मचारी प्रथम श्री विजय शंकर श्रीवास्तव पी.ए. मा० जनपद न्यायाधीश बलिया और दूसरे श्री मनोज सिंह अभिलेखपाल अभिलेखागार सिविल कोर्ट बलिया अपने लम्बे सेवाकाल को पूरा कर सेवानिवृत हुये। इस सेवाकाल और ससम्मान विदाई के लिए आयोजित विदाई कार्यक्रम सिविल कोर्ट के सभागार में आयोजित हुआ। उक्त अवसर को यादगार बनाते हुये माननीय जनपद न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय जी ने  उनके द्वारा कोर्ट के लिए दिये गये बहुमुल्य समय एवं कार्यों को याद करते हुये उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पूरा न्यायालय एक रेल के डिब्बे की तरह है जिसमें सभी इंजन से लेकर डब्बे एवं ड्राइवर से लेकर यात्री अपनी अपनी मंजिल की ओर ही जाते हैं जिसमें सबका अपना अपना प्रयास मिलाजुला होता है। इस अवसर पर मा० जनपद न्यायाधीश के साथ मंच पर विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट श्री महेशचन्द्र वर्मा जी के साथ ही सेवानिवृत दोनों ही कर्मचारी द्वय उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम में समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण यथा श्री अशोक उपाध्याय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री अनिल सिंह केन्द्रिय नाजिर, श्री गजेन्द्र सैनी सहायक नाजिर के साथ ही समस्त तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण उपस्थित थे।