Ad Code

Responsive Advertisement

विवादित भूमि पर मिट्टी भराव को ले कर दो पक्षो में हुआ मार पीट।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

विवादित भूमि पर मिट्टी भराव को ले कर दो पक्षो में हुआ मार पीट।

नगरा (बलिया)। विवादित भूमि पर जेसीबी  लगाकर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भराई कराने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने जमकर लाठी डण्डा व ईंट पत्थर चलाया। जिससे दुसरे पक्ष के कई लोगों को छोटे आयी। थाना क्षेत्र ढेकवारी गांव निवासी गैस एजेन्सी संचालन कृष्णा नन्द पाण्डेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के ही सतीश यादव, भगेश यादव, गीता देवी, हरिन्द्र यादव, योगिन्द्र यादव , देवेन्द्र यादव, रोहित ने खाद गड्ढा वह एक ही नम्बर मे ग्राम समाज सहित पुश्तैनी काश्तकारी भूमि है जिसपर रविवार को सुबह के समय मिलकर मिट्टी से पाटने लगे। पुलिस को 112 पर सूचना पर पहुंचकर मना करने के पश्चात वापस होते ही लाठी डण्डा धारदार हथियार से लैस होकर ईंट पत्थर चलाते हुए धावा बोलकर घर में घूसकर जमकर लूट पाट किए। जिसमें गैस एजेन्सी के नगदी सहित सोने के जेवरात लूट लिए और खूब ताण्डव किए।