स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
सडक सुरक्षा को लेकर छात्रों को दिलाई गई शपथ।
नगरा ( बलिया) : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी डीआईओएस अतुल तिवारी व बीएसए शिवनारायण सिंह के आदेश पर क्षेत्र के माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालयों में सडक सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई गई। विद्यालयों में पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। वीरांगना लक्ष्मीबाई उमा विद्यालय ढेंकवारी नगरा में प्रार्थना के समय छात्रों को शपथ दिलाई गई। यहां पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कम्पोजिट विद्यालय बरौली, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चचयां में भी छात्रों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सडक सुरक्षा के नियमों से छात्रों को अवगत कराया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घर के पुरुष सदस्यों को सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। जैसे बगैर हेलमेट के गाडी न चलाएं, शराब पीकर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें आदि। जनता इंटर कालेज नगरा, नरहेजी इंटर कालेज नरहीं, रामजन्म इंटर कालेज देवरिया नगरा में छात्रों को शपथ दिलाई गई। डा. उमेशचंद पांडेय, विपिन कुमार, प्रशांत, एएन पांडेय , अंकिता, प्रियंका, प्रेमप्रकाश आदि रहे।







Social Plugin