Ad Code

Responsive Advertisement

सड़क दुर्घटना में परिषदीय शिक्षक की मौत।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

सड़क दुर्घटना में परिषदीय शिक्षक की मौत।

नगरा (बलिया)। देवरिया जिला मे सड़क दुर्घटना में परिषदीय शिक्षक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम गया है। शिक्षक का शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। मिलनसार प्रवृति के युवा शिक्षक की मौत से गांव के लोग सब कोई हतप्रभ है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 
       ब्लाक क्षेत्र के अवराई कलां के महाराजपुर निवासी अजय कुमार यादव (30) पुत्र रामजीत यादव कुशीनगर में सहायक अध्यापक थे। उनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र खड्डा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुरा में थी। वह शुक्रवार को ड्यूटी करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के जमुनी नहर पुल के पास सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे शिक्षक अजय कुमार यादव सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान अचानक ट्रक आ गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस के साथ शव को लेकर देवरिया जिला पीएम हाउस गये। शनिवार को पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया, शव के घर पहुंचते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।