Ad Code

Responsive Advertisement

फरसाटार ग्राम पंचायत मे आधी रात को दबंगो द्वारा जेसीबी लगा कर जमीन पर नाजायज कब्जा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार)

फरसाटार ग्राम पंचायत मे आधी रात को दबंगो द्वारा जेसीबी लगा कर जमीन पर नाजायज कब्जा।

 बिल्थरारोड(बलिया) उभाँव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार से जहां पुलिस प्रशासन के मना करने के बावजूद कुछ गांव के दबंग लोग गांव में जबरदस्ती जेसीबी बुलाकर अवैध सड़क का निर्माण कर रहे हैं।
पिडीत मनोज वर्मा ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।
जिसे एसडीएम बिल्थरारोड राजेश गुप्ता ने अवैध निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए उभांव थानाध्यक्ष को आदेशित किया।
मनोज वर्मा का कहना है कि गांव के ,रामचंद्र वर्मा पिता स्वर्गीय तब धारी वर्मा गांव में हमारी जमीन पल अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।  यह कार्य शाम को रात्री 8बजे  हो रहा था  112 नंबर पर कॉल करने जब पुलिस वहां पहुंची तो कार्य को करने के लिए मना कर दिया  गया था।
लेकिन फिर भी इस कार्य को रात के 12 बजे जेसीबी बुलाकर फिर से इस कार्य  दोबारा शुरू दिया गया।दोबारा 112 नंबर पर कॉल करने पर पुलिस प्रशासन वहां पहुंचकर कार्य को रोक दिया।जेसीबी को वापस जाने को बोल दिया लेकिन गांव के दबंग लोग फिर भी नहीं माने और रातों-रात उस जमीन से सड़क बनाने का काम चालू रख्खा। 

मनोज वर्मा का कहना है कि जबकी हमने उस जमीन पर पहले से ही सीवील जज जुडिसियल पश्चिमी बलिया कोर्ट द्वारा पारस बनाम रामचन्द्र मामले मे कोर्ट से स्टे  ले रख्खा है।जो की प्रतिवादी पक्ष की जानकरी मे होते हुए भी नाजायज कब्जा किया जा रहा।

पिडीत ने एसडीएम बेल्थरारोड को दिए तहरीर मे अपने जानमाल की गुहार भी लगाई।