Ad Code

Responsive Advertisement

चन्द्र दर्शन के पश्चात ईद की नमाज के साथ समाप्त होगा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)


चन्द्र दर्शन के पश्चात ईद की नमाज के साथ समाप्त होगा।

नगरा (बलिया)। पवित्र माहे रमजान अपने अन्तिम दौर के सबाब पर है चन्द्र दर्शन के पश्चात ईद की नमाज के साथ समाप्त होगा। इस दरम्यान रोजा इफ्तार मे अकीदत मन्द लोगों ने शनिवार को एक दस्तरख्वान पर जुटकर सामूहिक इफ्तार में सिरकत किए। नगरपंचायत के पश्चिम मुहल्ला के मदरसा खादेमूल इस्लाम में अली ग्रूप द्वारा इफ्तार पार्टी का शानदार आयोजन किया गया। इस मौके पर रोजेदारों ने सामूहिक रोजा इफ्तार में सामिल हुए। कस्बे के मक्का जामा मस्जिद के इमाम मौलाना गुलाम नबी आजाद ने सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी को दीन दुनिया दोनों लेहाज़ सेई  सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे एक तरफ आपसी सौहार्द्र को बल मिलता है वहीं नवी की सुन्नत भी अदा होती है। रोजा इफ्तार के आयोजन में दिलेरी दिखाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें नाजिर हुसैन, सहवान ग्रूप के मु इमरान,अहमद रज़ा, अफताब आलम, शदाकत अली, वकील अहमद, जाकिर हुसैन, सुलेमान, अफ़ज़ल अली, अताउल्लाह, फारुख, दानिस, लबरेज, सदफ अहमद, कासिफ, फल्लू, हबीब, फरीद, जफरुल्ला, नसीम आदि रहे।