Ad Code

Responsive Advertisement

घर से पैसो की व्यवस्था में गए 35 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव मचा कोहराम।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

घर से पैसो की व्यवस्था में गए 35 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव मचा कोहराम।

 बैरिया (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत  एनएच 31 यादव नगर गाँव के समीप स्थित गिट्टी डिपो में  शनिवार की प्रातः जयप्रकाश सिंह 35 वर्ष पुत्र काशी सिंह निवासी चक्की चांददियर का शव खून से लथपथ स्थिति में पड़ा मिला ।जिसकी सूचना पर मौके पर बैरिया की पहुची पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पत्नी दुर्गावती देवी ने अपने पति की ट्रक से कुचलकर हत्या करने का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है।जिनपर आरोप लग रहा है वह मौके से फरार है,ट्रक भी गायब है।
बताते चले कि बैरिया थाना क्षेत्र के चक्की चाँददीयर निवासी  जयप्रकाश सिंह अपने घर से यह कहकर निकले थे कि पैसे की व्यवस्था में जा रहे है ससुराल में शादी पड़ी है जिसमे बच्चों के लिए कपड़ा खरीदना है।और शुक्रवार की सुबह गिट्टी प्लांट में उनकी खून से लतपथ शव मिला।पति की मौत की सूचना पर अपने मायके से लौटी पत्नी दुर्गावती देवी का आरोप है कि मेरे पति के यहीं के कुछ लोगों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी है।और उनके पास का 20 हजार रुपये व मोबाइल हत्यारों ने गायब कर दिया है।दुर्गावती देवी ने बताया कि मेरे मायके में आगामी मंगलवार को शादी है उसके लिए 20 हजार रुपये मेरे पति ने किसी से कर्ज लिया था इसकी जानकारी उन्होंने फोन करके मुझे बताया था।किंतु अब उनके शव के पास न तो पैसा था न मोबाइल फोन।दुर्गावती देवी का कहना है कि कुछ लोग उनकी हत्या कराने की धमकी कई बार दी थी और उन्ही लोगों ने मेरे पति की हत्या कराई है।
इस बाबत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसकी जांच की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।