Ad Code

Responsive Advertisement

11,000 विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

11,000 विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत। 

दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के भरसर ग्राम सभा में रविवार की सुबह लगभग 9.00 बजे 11,000 विद्युत करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। 
फोन द्वारा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों के सहयोग से युवक को बलिया जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर पीएम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। 
ज्ञात हो कि भरसर गांव निवासी अजीत कुमार राम उर्फ कैलाश पुत्र नंदकुमार उम्र लगभग 26 वर्ष रविवार की सुबह नीम के पेड़ पर चढ़कर दातुन तोड़ रहा था । इस बीच नीम के पेड़ के ऊपर से गया 11,000 वोल्ट के विद्युत करंट पेड़ में प्रवाहित हो गया। पेड़ पर चढ़ा अजीत उर्फ कैलाश उसकी चपेट में आ गया तथा बुरी तरह झुलस गया और पेड़ में ही चिपक गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीढ़ी द्वारा नीचे उतारकर बलिया जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक युवक अपने तीन भाइयों में दूसरा नंबर का था। उसका विवाह पिछले वर्ष ही हुआ था। उसकी पत्नी मुक बधिर है तथा उसको बच्चा होने वाला है। वह अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जो मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत होने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। युवक की असमय मौत से परिजनों सहित गांव में शोक की लहर व्याप्त है।