नगरा (बलिया)। कुल देवी सोनचिरैया माई के स्थान के जिर्णोद्धार के तत्वावधान में रामनवमी के शुभ अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी ने स्थापना दिवस पर स्थानीय कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकालकर नगर पंचायत का भ्रमण किया गया। शोभा यात्रा में ग्रामीणों ने भगवा ध्वज लेकर भक्ति गीतों पर झूमते गाते गांव गली का भ्रमण करते मां के स्थान पर पहुंच कर पूजन अर्चन कर विशाल भण्डारे का आयोजन कर लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया। रविवार को चैत्र रामनवमी व राम लला के जन्म उत्सव तथा हिन्दू युवा वाहिनी के स्थापना दिवस की 20 वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य मे माता संचिरैया जी स्थान निकट आदर्श चौक भंगमलपुर नगरा से शोभा यात्रा हि०यु०वा० के जिला मंत्री/अध्यक्ष पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल नगरा राजीव सिंह चंदेल व नगर उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता के नेतृत्व में निकाला गया।
शोभा यात्रा माता संचिरैया जी स्थान से चचया गुरु बाबा के मंदिर होते हुए पुरे नगर मे भ्रमण किया। जिसमे धनजी पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, विशाल मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया, मंटू मद्धेशिया, डिम्पु सिंह, अंकित वर्मा, विकास गुप्ता, कमलेश गुप्ता, शिवप्रसाद ऊर्फ प्रधान जी, रामजी मद्देसिया, रामायण ठाकुर, अंजनी जी, मुन्ना गणपति, उमाशंकर व नगरा के सभी सनातनीय भाई उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin