Ad Code

Responsive Advertisement

अरविंद सिंह को डाक सेवा अवार्ड मिलने से डाक कर्मियों तथा लोगों में हर्ष का माहौल।

 


नगरा बलिया ।डाक विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर डाकघर कसौन्डर के शाखा डाकपाल अरविद सिंह को वर्ष 2020-21 के डाक सेवा अवार्ड मिलने पर हर्षित उप डाक घर नगरा के कर्मचारियों ने अरविंद सिंह को एक सादे समारोह में फूल मालाओं से लाद कर सम्मानित किया गया। अरविंद सिंह को यह सम्मान लखनऊ स्थित एक कार्यक्रम में चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेंद्र सिन्हा ने दिया है। अरविद ने अपनी क्षेत्र की आम जनता को डाक सेवाओं के लिए डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाकघर बचत योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, खाता खोलना, आधारकार्ड बनाना तथा अन्य बैंकों के खाते से डाकघर में निकासी की सुविधा प्रदान करवाया है। पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी क्षेत्र कृष्ण कुमार यादव व अधीक्षक डाकघर बलिया संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर मुकाम मिला। इस मौके पर पोस्ट मास्टर सुनील कुमार यादव, किडिहरा पुर डाक घर के पोस्ट मास्टर रंगीला राम,डाक निरीक्षक अंगद कुमार यादव, नंद किशोर, मोतीलाल, अवधेशलाल श्रीवास्तव, कृष्ण माधव, मुकेश यादव, कौशल, अमलेश, शुभम सहित सभी डाक कर्मी मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा