Ad Code

Responsive Advertisement

पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा पर बृज मोहन प्रसाद अनारी और राजकुमारी राय को सम्मानित करते विद्यालय के शिक्षक गण।

 

- सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यालय के छात्र व छात्रा।

सुखपुरा (बलिया) : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा पर मंगलवार को आयोजित समारोह में विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक बृज मोहन प्रसाद अनारी व राजकुमारी राय को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान में उन्हें अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।इसके पूर्व विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया।बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत,लोक नृत्य,एकांकी,देश भक्ति गीत आदि को लोगों ने काफी सराहा। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि डॉ जनार्दन राय ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रम में गांव शिक्षा का अभाव होता जा रहा है।यह चिंता का विषय है जरूरत इस बात की है कि बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा का माध्यम आंचलिक भाषा में हो।इससे बच्चे अत्यंत सहजता एवं सरलता से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ कवियों द्वारा गयाशंकर प्रेमी, हृदय नारायण शर्मा,बलराम यादव,राज नारायण यादव,राजेंद्र सिंह गंवार,राज विजय यादव द्वारा काव्य पाठ भी किया गया।शौकत अली,राजकुमार तिवारी,संजय दुबे,व्यास जी यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रकांत पाठक ने किया। तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रताप सिंह ने आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह