Ad Code

Responsive Advertisement

दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मृत्यु तथा एक रेफर।

 




स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की मृत्यु तथा एक रेफर।

दुबहर (बलिया)-स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर जनाड़ी तिराहे पर शुक्रवार की देर शाम दो बाईकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
एक व्यक्ति का वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
ज्ञात हो कि मनोज गिरी पुत्र स्वर्गीय राम प्रवेश गिरी उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी जनाड़ी थाना दुबहर अपने घर से जनाड़ी तिराहे के बगल में समोसे की दुकान की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार विमलेश राम पुत्र मंगल देवराम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी नई बस्ती बहादुरपुर थाना हल्दी की बाइक मनोज गिरी के बाइक से टक्करा गई। 
जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विमलेश राम की मृत्यु हो गई। वही दूसरा बाइक चालक मनोज गिरी की स्थिति चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।