Ad Code

Responsive Advertisement

स्काउट गाइड एवं योगा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार)

स्काउट गाइड एवं योगा का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।


बेल्थरारोड (बलिया)विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेमरी बलिया के प्रांगण में जिला स्काउट गाइड संस्था बलिया के तत्वावधान में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र/ छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड एवं योगा प्रशिक्षण जो दिनांक 16/04/2022 दिन शनिवार से प्रारम्भ हुआ था यह प्रशिक्षण अनवरत पांच दिवसीय दिनांक 20/04/2022 देर सायं तक चला। उक्त प्रशिक्षण शिविर में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र एवं छात्राओं नें बढ़चढ़कर हिस्सेदारी ली । इस प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री सत्यनारायण मिश्र नें की। प्रबंधक जी नें सर्वप्रथम माता सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उक्त कार्यक्रम में योगा,टेंट,ब्रीज,पोस्टर,भोजन आदि प्रतियोगिता के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों में अंकिता तिवारी,रूबी शर्मा,देवेश पाठक,सुरभि सिंह,शशिकांत,स्नेहा गुप्ता आदि नें सक्रिय भूमिका निभाई। योगा प्रशिक्षक मो.शमीउल्लाह एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षक नफील एवं संजीत ने अपनी उत्कृष्ट दक्षता से छात्रों का प्रशिक्षण कराया । टी एन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता ने योगा एवं स्काउट को सभी के लिए अनिवार्य बताया। डा सुनील सिंह,डा सुरेन्द्र कुमार,डा राकेश कुमार यादव,डा नीरज यादव,अनिल यादव,हेमंत कुमार,प्रेमचंद मौर्य,संतोष,दिलीप,मनोज,टी एन मिश्रा नें कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान दिया ।