स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
आज लगेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर पर विशाल स्वास्थ्य मेला
रतसर (बलिया) आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जनपद से आ रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सुविधा नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इस सम्बन्ध में बीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में हड्डी रोग,शिशु रोग,नेत्र रोग,दन्त रोग, प्रसुति रोग विशेषज्ञों द्वारा सेवाएं प्रदान की जाएगी,साथ ही पैथोलाजी,टीबी,कुष्ठ,एचआईवी स्क्रीनिंग,आयुर्वेद, युनानी,होम्योपैथिक तथा राष्ट्रीय योजनाओं के अन्तर्गत लाभकारी सेवाएं जैसे आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री वन्दना योजना के लाभ भी दिए जाएगें।







Social Plugin