Ad Code

Responsive Advertisement

5 दिनों से जला ट्रांसफार्मर दुकानदारों सहित ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर।

 



स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

 5 दिनों से जला ट्रांसफार्मर दुकानदारों सहित ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर।.


सुखपुरा(बलिया) : कस्बे के नहर पर स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के 5 दिन पूर्व जल जाने से रोड पर स्थित  50 दुकानदार अंधकार में रहने को मजबूर हैं।ट्रांसफार्मर जलने की सूचना सब स्टेशन सुखपुरा सहित आला अधिकारियों को भी दे दी गई है, बावजूद इसके अभी तक जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया।भीषण गर्मी में एक तो वैसे ही बिजली सप्लाई काफी कम है।जितनी बिजली आ रही है वह भी ट्रांसफार्मर के जलने के कारण उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रही है इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति तीव्र आक्रोश है।ट्रांसफार्मर से जुड़े लघु एवं कुटीर धंधे भी प्रभावित हैं।उपभोक्ताओं ने जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।