Ad Code

Responsive Advertisement

शहर के जेपी नगर में बिजली चोरी में 40 लोगों पर हुआ एफआईआर दर्ज।

 


बिजली चोरी में वसूले तीन लाख रुपये।

बलिया। एमडी पूर्वांचल के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता आरके जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर के जेपी नगर क्षेत्र में मॉर्निंग रेड की गई। बिजली चोरी रोकने के लिए जिले के विभिन्न गांवो व शहरों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के जेपी नगर में चोरी के मामले में 40 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। इसके अलावा पांच लोगों से एसेसमेंट से तीन लाख रुपये वसूला गया। 

अधीक्षण अभियंता आरके जैन ने कहा कि जो व्यक्ति अभी भी चोरी का इस्तेमाल कर रहे हैं वह तुरंत आकर अपना कनेक्शन करा लें नहीं तो उनके विरुद्ध कानून कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह आगे भी विद्युत चोरी रोकने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। इस रेड में उपखंड अधिकारी ऋषिकेश यादव, सहायक अभियंता राजस्व उमेश कुमार, अवर अभियंता आशुतोष पांडेय, गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, हिमालय चौहान एवं विद्युत टीम सहित उपस्थित थे।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम