Ad Code

Responsive Advertisement

महानायक शहीद मंगल पांडे जी का मनाया गया 165वा बलिदान दिवस।

 


दुबहर (बलिया)। जंगे आजादी के महानायक शहीद मंगल पांडे के 165 वे बलिदान दिवस के मौके पर शुक्रवार के दिन उनके पैतृक गांव नगवां स्थित शहीद स्मारक पर मंगल पांडे विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंगल पांडे विचार मंच के सदस्यों ने नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ लिया ।  इस मौके पर मुख्य रूप से भूतपूर्व सैनिक विमल पाठक, कमलदेव सिंह, कृष्णकांत पाठक, गणेशजी सिंह, रणजीत सिंह नितेश पाठक, रविंदरपाल संतोष गुप्ता हरिशंकर पाठक सूर्यदेव यादव आदि रहे ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता