Ad Code

Responsive Advertisement

छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करते अरविंदर नेत्र पांडेय।

 


सुखपुरा (बलिया) : गौरी शंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई में शुक्रवार को 340 छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया।जिसमें बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की 104 एवं बीए. तृतीय वर्ष की 236 छात्राओं को स्मार्ट फोन मिला।स्मार्ट फोन पर पाकर छात्राओं का चेहरा खिल उठा। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर अरविंद नेत्र पांडेय व महाविद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र राय ने संयुक्त रुप से छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किया।इसके पूर्व छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आप लोगों को स्मार्ट फोन इसलिए दिया जा रहा है कि आप सभी के अध्ययन में यह काम आएगा।आप इसका निश्चित रूप से सदुपयोग करेंगी।श्री पांडेय ने कहा कि आप यहां संकल्प लें कि मुझे जीवन में कुछ बनना है।लक्ष्य निर्धारित करें और उस पर आगे बढ़े।इमानदारी और अनुशासन में रहकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम करें सफलता आपके कदम चूमेगी।डा राघवेन्द्र प्रताप तिवारी,डा अखिलेश कुमार,डा नूर आलम,डा पूनम,प्रियंका,निवेदिता,नेहा,श्वेता, हेमलता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा एसपी सिंह व संचालन धनंजय राय ने किया।

1-छात्रा को स्मार्टफोन प्रदान करते अरविंदर नेत्र पांडेय।
2- स्मार्टफोन के साथ छात्राएं


रिपोर्ट :-- पियुष सिंह