स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
बलिया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया में दिनांक 21 अप्रैल 2022 को राष्ट्रीय अप्रेन्टिसशिप, मेला का आयोजन होना है। जिसमें लगभग 40 कम्पनियों प्रतिभाग करेंगी एवं विभिन्न व्यवसाय जैसे-फिटर,विद्युत, इलेक्ट्रानिक मैके०, आर०ए०सी०, टर्नन, वेल्डर मशिनिष्ट, पेन्टर, मोटर मैके० कोपा, प्लम्बर आदि व्यवसायों से उत्तीर्ण एवं अन्तिम वर्ष में सम्मलित प्रशिक्षार्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्र एवं बैंक पासबुक व जिसकी उम्र 18 से 30 वर्ष है के साथ प्रातः 10.00 बजे पूर्वान्ह अप्रेन्टिसशिप मेला इच्छुक अभ्यार्थियों प्रतिभाग कर सकते है। किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु अप्रेन्टिसशिप प्रभारी श्री अरविन्द कुमार गुप्ता, मो0नं0 9454351374 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है। यह जानकारी नोडल प्रधानाचार्य एवं रा०औ०प्र०सं०-सीयर, बलिया द्वारा दी गयी है।







Social Plugin