Ad Code

Responsive Advertisement

जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

 



बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मा0 श्रीमती अंजू चौधरी ने सोमवार को  जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, लेबर रूम, पोस्टर लेबर रूम, प्री पोस्टर लेबर रूम, एक्लेंपसिया एवं पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। साथ ही सभी चिकित्सा कक्षों में जाकर मरीजों का रजिस्टर देखा और मरीजों से वार्ता की और उनकी समस्या का भी हाल जाना। उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए। डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर वाइज लगाई जाए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 रिशिद इमददीन को निर्देश दिए कि महिला अस्पताल में मरीजों के लिए बेड बढ़ाया जाए।साथ ही  शासन को एक पत्र लिखकर अवगत कराने को कहा।ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं बूस्टर डोज के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज, पीआरओ मनोज मिश्रा, डॉक्टर संगम सिंह, डॉक्टर दीपिका तिवारी स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ0 विजय भास्कर यादव बाल रोग विशेषज्ञ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम