स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
मिशन शक्ति फेज- 4.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुनी समस्याएं।
बलिया। मिशन शक्ति फेज- 4.0 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग मा0 श्रीमती अंजू चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक निर्माण विभाग, निरीक्षण भवन में किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मो0 मुमताज ने पुष्प का गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। माननीया उपाध्यक्ष ने जिले से आयी उत्पीडित महिलाओ की शिकायत बारी-बारी से सुनी। साथ ही गीता देवी, मीना देवी एवं पूनम यादव एवं अन्य महिलाओं ने अपनी-अपनी शिकायती पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने उत्पीड़ित महिलाओं के क्षेत्र के सीओ से फोन से वार्ता की और निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।







Social Plugin