नगरा (बलिया)। जेंडर इक्विटी कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मार्च को ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा पर नारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा की चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इरफ़ाना अख्तर एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लीला देवी एवं श्रीमती अर्चना गुप्ता आंगनवाड़ी सुपरवाइजर थी। डॉक्टर इरफाना ने जेंडर इक्विटी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी को आज के समय में अपनी सोच बदलनी चाहिए और स्त्री पुरुष में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि हमारा संविधान भी हमें समानता का अधिकार देता है। कार्यक्रम में श्रीमती राजकुमारी देवी,श्रीमती रिंकी सिंह,श्रीमती रमिता यादव,श्रीमती शालिनी राय,श्रीमती शिवानी सिंह,श्रीमती कुसुम वर्मा आदि महिला शिक्षिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण,बालिका शिक्षा आदि समस्याओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में संजय यादव ARP,अजीत यादव,बृजेश यादव आदि ने सम्बोधित किया।अंत मे खंड शिक्षा अधिकारी नगरा श्री निर्भय नारायण सिंह जी द्वारा सब का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पर्यावरणविद द्वारा किया गया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin