Ad Code

Responsive Advertisement

चोरो ने पिक्कप के पिछला दोनों चक्कों पर किया हाथ साफ।

 



दुबहर । थानाक्षेत्र के शिवरामपुर गांव में बीते बुधवार की रात बांसडीह रोड थानाक्षेत्र के सारनपुर निवासी संजय यादव की पिकप गाड़ी up 60 At 7940 से पिछला दोनों चक्का खोलने का मामला प्रकाश में आया है । ज्ञात हो कि संजय यादव की गाड़ी शिवरामपुर  में खड़ी थी जिसमे घात लगाकर चोरों ने पिछला दोनों चक्का जक और कुछ नगदी रुपया चुरा ले गए । लेकिन पड़ोस के सीसी कैमरा में चोरो का फोटो आ गया है । इस सम्बंध में गाड़ी मालिक संजय यादव ने बताया कि दुबहर पुलिस को तहरीर दे दी गयी है । उन्होंने पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कर दोषियों के खिलाफ करवाई करने की मांग की है ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता