नगरा (बलिया)। विद्युत उपकेंद्र नगरा के अवर अभियंता शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में सिर में चोट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गये राहगिरों ने पुलिस की मदद से सदर अस्पताल रसड़ा पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।
नगरा में विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता सत्यम कुमार गौड़ केन्द्र से सरकारी कार्य निपटाने के बाद देर रात अपने आवास रसड़ा कार से जा रहे थे। अवर अभियंता कार को खुद ही चला रहे थे। वह अभी नगरा रसड़ा मार्ग के सिसवार कला गॉव के पास पहुंचे थे कि अचानक छुट्टा पशु सामने आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में कार सड़क किनारे गहरे नाले में कई पलटनिया खा गई। गाड़ी पलटने की आवाज सुनकर राहगीरों के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए और अवर अभियंता को गाड़ी से बाहर निकाल कर सीएचसी रसड़ा भिजवाए जहां इलाज जारी है।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin