बेरूआरबारी (बलिया)। श्री सदाफल देव जी महाराज इन्टर कॉलेज पकड़ी के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता माननीय आशीष प्रताप सिंह जी ने देश के गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषणों में जैसे कि (12वीं के बाद इंटर ,86lack ४६लाख, बेटी बचाओ बेटी पटाओ, बादलों में छिप जाने से सेटेलाइट नहीं पकड़ पाएगा, टेली प्राम्ट आदि) शब्दों पर ध्यान केंद्रित कर जनशक्ति का दबाव से जोड़ कर देख रहें हैं।
जनशक्ति के दबाव में राजशक्ति का सुर बेसुरा हो चला है। चार चरणों के चुनाव संपन्न हो गया है और उत्तर प्रदेश से अहंकार में डूबी योगी सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है। सामने खड़ी एक बड़ी पराजय को देख अहंकारी भाजपा सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री समेत कई बड़े नेताओं के सुर बेसुरा हो चुका है और उन्हें सूझ नहीं रहा है कि क्या बोलना सही है और क्या गलत।बारहवीं के बाद इंटर की पढ़ाई का अनोखा ज्ञान देने वाले अपने ही स्लोगन बेटी पढ़ाओ के आगे न जाने क्या क्या कह जा रहे हैं।राष्ट्र की संपत्ति को एक एक कर निजी क्षेत्र को सौंपने पर आमादा मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।मुफ्त शिक्षा और रोजगार देकर नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय अनाज देकर सरकार नागरिकों को सरकारी योजनाओं पर निर्भर करना चाहती है।देश तब आगे बढ़ेगा जब यहाँ का नौजवान रोजगारपरक शिक्षा पाकर अपने हुनर और कौशल के बदौलत सृजन की शक्ति पैदा करेगा। बंगाल ने जो संदेश दिया है उत्तर प्रदेश उसे और मजबूत कर देश में बदलाव की पृष्ठभूमि तैयार कर दिया है। अब भाजपा विधान सभा चुनाव के बीच में ही राष्ट्रपति के चुनाव की चर्चा छेड़ कर अपनी हताशा को छिपाने की कोशिश कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा बिहार में नीतीश कुमार से छुटकारा पाने के तथा वहां भाजपा के नेतृत्व में सरकार चलाने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट :-- विजय शाह






Social Plugin