सिकन्दरपुर (बलिया)। उपखंड अधिकारी सिकन्दरपुर ई० बलवीर यादव को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का पूर्वांचल कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ई० अवधेश, जिलाध्यक्ष ई० श्याम अवध, जिला सचिव ई० विपिन, मंडल अध्यक्ष ई० जितेंद्र एवं मंडल सचिव ई० योगेश यादव व प्रचार सचिव संदीप यादव द्वारा प्रथम आगमन पर ई० बलवीर यादव को फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ई० बलबीर यादव नें उपस्थित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। मैं पूर्णतया पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ इस पद का निर्वाहन करूंगा।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin