बलिया रोटरी फाउंडेशन ने जनपद बलिया को चिकित्सा सुविधा उन्नत करने को उन्नत करने हेतु ऑक्सीजन जनरेट प्लांट को महिला अस्पताल बलिया को उपलब्ध कराया। रोटरी इंटरनेशनल मानवता को पुष्ट करने का कार्य करता रहा है। रोटरी फाउंडेशन व डॉ निश्चल पांडेय , रोटरी अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव के अंसीम प्रयास से जनपद बलिया को ऑक्सीजन प्लांट का लाभ मिला। डॉ निश्चल पांडेय ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल मानव कल्याणकारी कार्यों के लिए विख्यात है। जनपद को ऑक्सीजन प्लांट देना एक अदद आवश्यकता रोटरी अध्यक्ष के जनकल्याणकारी कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
रोटरी क्लब बलिया(3120) के वर्तमान अध्यक्ष श्री हर्ष रास्तों का यह लक्ष्य है कि इस जनपद में उत्तम चिकित्सा व्यवस्था रहे जिससे अन्य जनपदों में रुग्ण व्यक्ति का पलायन ना हो। रोटरी क्लब बलिया, महिला चिकित्सालय में नवीन शेड का निर्माण । साथी ही अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए बेबी वार् मर मशीन उपलब्ध कराया जाएगा इसके अलावा 14 बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन चालू हो गया। महिला अस्पताल में स्वच्छ वातावरण का वास हो इसलिए कैंपस में ही लघु वाटिका स्थापित हुआ , तीमारदारों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण हो चुका है। इस नवीन व्यवस्था से प्रांगण में सकारात्मक ऊर्जा के साथ रोगी व तीमारदार रह सकेंगे।
वर्तमान रोटरी अध्यक्ष ने कहा कि मेरा पूर्ण प्रयास रहेगा कि मैं अपने समस्त संसाधनों का प्रयोग कल्याणकारी कार्यों में लगाऊंगा इसमें आम जनता का भी सहयोग अपेक्षित है जो सुविधा अस्पताल को मुहैया कराई जा रही है वह सुचारू रूप से संचालित होती रहे। जिला अधिकारी बलिया इंद्र विक्रम सिंह तथा सीएमएस डॉक्टर सुमिता सिन्हा ने हर्ष श्रीवास्तव को इस कार्य के लिए बधाई दिए, सभी रोटेरियन बंधुओं ने इस पुनीत कार्य के लिए हर्ष जी को बधाई दी इस अवसर पर रोटेरियन सचिव अजीत सिंह, एस एस श्रीवास्तव, कार्यक्रम का संचालन किया।,अशोक सेठ अजीत कुमार, अमिताभ शंकर श्रीवास्तव,आनँद कुमार, शिखर सहगल, मुकेश वर्मा ,शिव शंकर प्,राजेश जयसवाल,मोहम्मद तारिक ,अभिजीत सिंह,मु०ताहिर, रोटेरियन अमितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल






Social Plugin