नगरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा के साथ चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू करने की घोषणा कर दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नगर पंचायत नगरा में प्रशासक दीपशिखा सिंह के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव के नेतृत्व में रविवार को अभियान चलाकर नगर पंचायत कर्मियों ने नगर में सार्वजनिक स्थानों, बिजली खंभों एवं जगह-जगह लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर एवं पोस्टर को हटाया गया। इस दौरान ईओ रामबदन यादव ने बताया कि नगर पंचायत आर्दश आचार संहिता का पालन करते हुए नगर राजनैतिक दलों के लगे प्रचार सामग्री को हटवा रही है। नगर पंचायत लिपिक रविश कुमार सहित अन्य नगर पंचायत कर्मी इस अभियान में लगे रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin