नगरा (बलिया)। अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों की गिरफ्तारी में नगरा पुलिस ने लगातार अपनी भूमिका मे सकारात्मक कार्य से लोगों को भय मुक्त और क्षेत्र में शान्ति के लिए अग्रसर है। थाना क्षेत्र के सिसवार चट्टी से मंगलवार को वांछित अभियुक्त को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर के द्वारा चलाए जा रहे सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान व नकबजनी अवैध चोरी में लिप्त अपराधियों व शराब माफियाओं की गिरफ्तारी मे सघन चेकिंग व वांछित वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी के पर्यवेक्षण वह क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस एन वैश्य के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष संजय सरोज हमराह कर्मचारियों की देखरेख में दिनांक 18 जनवरी को सायं 6 बजकर 5 मिनट पर तलाश वांछित वारंटी के समय मुखबीर की सुचना पर सिसवार चट्टी से गैंगेस्टर एक्टर में वांछित अभियुक्त राजेश गोंड पुत्र भजन गोंड निवासी खैराबारी थाना भांवरकोल जिला गाजीपुर की गिरफ्तारी की गयी। जिसकी जामा तलाशी में एक अदद नाजायज 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त को अदालत न्यायालय रवाना किया गया।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin