Ad Code

Responsive Advertisement

नगरपंचायत को साफ सफाई एवं मूल भूत सुविधाओं से लैस करना मेरी प्राथमिकता अनिल कुमार।

 


चितबड़ागाव (बलिया) नगरपंचायत चितबड़ागांव को लगभग दो साल बाद मिला स्थाई ईओ।बताते चलें कि नगर पंचायत को लगभग दो साल अस्थाई ईओ के भरोसे चल रहा था नगरपंचायत चितबड़ागांव का काम काज जिससे जन्म/मृत्यु सहित अन्य कार्यों के लिए नगरपालिका बलिया के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा के कार्यकाल का चक्कर लगाना पड़ता था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था। जिसे शासन ने दूर करते हुए। नगरपंचायत मे अनिल कुमार ईओ बनाकर भेजा है। इससे पूर्व जनपद सिद्धार्थनगर मे पोस्टेड थे। अनिल कुमार 2009 बेंच के लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित पीसीएस अधिकारी है। नवागत ईओ ने बताया कि मेरी प्राथमिकता नगरपंचायत को मूल भूत लेंस जैसे कि नगर पंचायत मे हाउस टैक्स,जलकल टैक्स, वसूली मे तेजी जिससे नगरपंचायत कि आय को बढ़ाना  एवं नगरपंचायत को साफ सफाई मेरे प्राथमिकता होगी


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम