Ad Code

Responsive Advertisement

गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण किया।

 

दुबहड़ (बलिया) -  स्थानीय क्षेत्र के दोपही( अगरौली ) ग्राम सभा में बुधवार को ग्राम प्रधान श्रीमती मारिया गुप्ता तथा लेखपाल योगेश वर्मा द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद विधवाओं, दिव्यांगों एवं गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक समर्थवान व्यक्ति को जरूरतमंदों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करना चाहिए। प्रधान प्रतिनिधि गणेश गुप्ता ने कहा कि सक्षम व्यक्ति को गरीबों की ठंड के मौसम में सेवा करना चाहिए। इस मौके शत्रुघ्न दुबे, भगवान चौधरी, देव सागर दुबे, संजय मिश्रा, हरेराम यादव, अशोक चौधरी, मन्नू यादव, भरत शर्मा,आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता