Ad Code

Responsive Advertisement

भारत में सामुदायिक सेवा के प्रतीक हैं - स्वामी विवेकानंद

 

 
सिकन्दरपुर (बलिया) श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम के आरंभ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार सिंह ने विषय प्रवर्तन करते हुए स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डालते हुए उनको नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को एक नई राह दिखाई और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में  अभूतपूर्व कार्य किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद एक आदर्श युवा थे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा प्राप्त कर युवाओं से राष्ट्र निर्माण में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ मनजीत कुमार राय, डॉ दिलीप कुमार, डॉ अम्बरीश कुमार सिंह एवं डॉ रघुनाथ शरण सिंह आदि प्राध्यापकों ने भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में प्राध्यापकों ने युवाओं से ज्ञान के साथ साथ संस्कार भी ग्रहण करने की बात कही।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों सहित बृजनाथ शर्मा, कुबेर प्रजापति आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस गीत  उठें समाज के लिए उठें-उठें  एवं राष्ट्रगान गाया गया।



रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार