Ad Code

Responsive Advertisement

वृद्ध व्यक्ति पर हमला करने वाले बदमास को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के ग्राम खन्दवा मैं मंगलवार को एक मन बड़े युवक ने एक वृद्धा व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसमें वृद्धा बुरी तरह से जख्मी हो गए उसे आनफान में स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे जिला सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजनों ने अपने निजी वाहन से मऊ किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया इलाज कराया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सतीश राम पुत्र लाल बहादुर राम ₹100 दारु पीने के लिए मांग रहा था पैसा ना देने पर उदयभान राम को लकड़ी के बंबू से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया घायल वृद्धा कोमा में चला गया है । घायल के परिजनों ने उभाँव थाने में लिखित तहरीर दी जिसके बाबत उभाँव पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी था तभी मुखबीर द्वारा सूचना मिला की अभियुक्त मालीपुर नहर के पास भागने के लिये किसी वाहन का इंतजार कर रहा है।  उभाँव थानाध्यक्ष अविनाश सिहँ के निर्देश पर एसआई अशोक कुमार मय हमराही के साथ मालीपुर नहर के पास पहुंच कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा गया


रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार