Ad Code

Responsive Advertisement

प्रियंका गांधी नारा "लड़की हूं-लड़सकती हूं" को बुलंद करने को कांग्रेसियों ने निकाला पदयात्रा।

 


रसड़ा (बलिया) भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के बीच ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के तहत शुरू किए गए अभियान के क्रम में कांग्रेसियों ने स्थानीय ब्लाक कार्यालय कृषि मंडी से तीन किमी की पदयात्रा की गयी जो नगर भ्रमण के बाद प्यारेलाल चौराहे पर यात्रा का समाप्त हुआ। इस दौरान पार्टी के टिकट में महिलाओं की 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी, इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी, एक साल में तीन मुफ्त सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा आदि की लोगों को जानकारी दी गयी। इस यात्रा में पार्टी के जिला महासचिव विशाल चौरसिया, प्रदीप तिवारी, परशुराम, सूर्यकांत यादव, रामाशंकर यादव, तारकेश्वर पांडे, आशुतोष पांडे, मालती देवी, मुनिया, पूनम राजभर, रामावती देवी, रीता राजभर, सुनीता कुमारी, सविता कुमारी, रंजना देवी, मीना, मुनीराम, दीपक राजभर, श्रीकांत, गौतम, धर्मेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, अविनाश राम, हीरा राजभर, योगी राजभर, रूस्तम, रूहानी राजभर, अखिलेश राजभर, गोपीचंद्र, श्रीकांत गौतम, धर्मेन्द यादव आदि काफी लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी