Ad Code

Responsive Advertisement

रविंद्र पटेल बने रसड़ा के नये सिटी इंचार्ज।

 


रसड़ा ( बलिया) स्थानीय थाना कोतवाली रसड़ा नगर स्थित पुलिस चौकी उत्तरी के प्रभारी के रूप में जिले के थाना पकड़ी से स्थानांतरित हो कर आये रविंद्र पटेल ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो कि इनके पूर्व इस पुलिस चौकी पर उप निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह तैनात थे , जिन्हें पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनपद के थाना रेवती में स्थानांतरित कर दिया है। अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने पश्चात नवागत सिटी इंचार्ज रविंद्र पटेल ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त रखना तथा लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी