(बलिया) शहर के टी. डी. कॉलेज चौराहे पर छात्रसंघ चुनाव की तिथि की मांग को लेकर छात्रनेताओ ने अपना आमरण अनशन सिटी मजिस्ट्रेट के लिखित अश्वासन के बाद चौथे दिन समाप्त किया | अनशन स्थल पर टी. डी. कॉलेज के प्राचार्य ओमप्रकाश सिंह ने जूस पिलाकर अंशनकारी रोशन सिंह, सूरज शर्मा, अमरेश यादव, सचिन कुमार, हिमांशु पाठक का अनशन समाप्त किया | आज सुबह छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय कूंच किया और जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया, तत्काल जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सी.ओ. व नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया | उसके बाद छात्र नेताओं से वार्ता के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने प्रचर्य के प्रस्ताव पर लिखित आश्वसन दिया |आमरण अनशन पर बैठे रोशन सिंह, अमरेश यादव, हिमांशु पाठक, सचिन कुमार व सूरज शर्मा की हालत भी अब नाजुक हो चुकी थी | छात्र नेताओं ने एक स्वर मे कहा की जिलाधिकारी हमारे संघर्ष व हमारी मांगो को नजर अंदाज कर रही थी, लेकिन अंत में हमारी सहमति बन चुकी हैं | इस मौके पर छात्रनेता साजिद कमाल, दीपक पासवान, पूर्व अध्यक्ष नितेश यादव, अतुलेश यादव, आदित्य प्रताप, हिमांशु सिंह, आदित्य मिश्रा, नितेश सिंह, अभिनव चंचल, सूरज यादव, अनुराग पटेल, राहुल पासवान, आदर्श मिश्रा दीपु व सैकड़ो छात्रनेता मौजूद रहे |
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin