Ad Code

Responsive Advertisement

विधुत विभाग के जूनियर इंजीनियर्स संगठन का चुनाव संपन्न।

 


  बलिया।राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन,उत्तर प्रदेश शाखा बलिया के वर्ष 2022  संगठन कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को यहां चुनाव अधिकारी ई० चंदन यादव, क्षेत्रीय संगठन सचिव एवं बिपिन बिहारी राय(उपखंड अधिकारी) के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी में ई० श्याम अवध यादव जिलाध्यक्ष,ई० बिपिन बिहारी राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ई० आशुतोष पाण्डेय उपाध्यक्ष सहित बिपिन कुमार सिंह सचिव,चंदन कुमार संगठन सचिव,संदीप कुमार प्रचार सचिव, सुरेन्द्र गुप्ता वित्त सचिव व शैलेन्द्र कुमार वर्मा लेखा निरीक्षक निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी में ई० जितेन्द्र कुमार मंडल अध्यक्ष एवं योगेश यादव मंडल सचिव मनोनीत हुए हैं।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश