Ad Code

Responsive Advertisement

सपा पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुआ मासिक बैठक।

 



(बलिया)  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव की अध्यक्षता में समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 7 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने कटवाने अथवा संशोधन कराने संबंधी कार्य बूथों पर चलाया जा रहा है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों फ्रंटल संगठन के पदाधिकारियों और सपा कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अपनी पूरी सहभागिता इस कार्य में सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने का विजय होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बीएलए तथा अन्य पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में उपस्थित सपा के नेता अजीत मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह बिना किसी झिझक के अपने मतदान स्थलों पर पहुंच कर अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। सभा के बदरुद्दूजा अंसारी और बबलू भाई ने कहा कि इश्क कार्य में पार्टी के नौजवान कार्यकर्ताओ को अपनी उपस्थिति कराये ताकि अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल कर आए हैं। पूर्व विधायक सुभाष यादव, यशपाल सिंह ,कुबेर नाथ तिवारी, अकमल नईम मुन्ना, लक्ष्मण गुप्ता, बंशीधर यादवयादव, ओम प्रकाश यादव, कृष्णा प्रधान, राम नरेश पटेल, अकमल नईम खान, मिंटू खान, वालीउल्लाह उर्फ छोटू, विकेश सिंह, राघवेंद्र खरवार ,राजेश कुमार, विजय शंकर यादव, विजय मंगोलपुरी, अनिल राय, बदरुद्दूजा जाफरी उर्फ बबलू अंसारी, साथी रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे संचालन राजन कनौजिया ने किया।



रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश