Ad Code

Responsive Advertisement

अस्पताल में मरीजों में फल और मिठाई बांट कर मनाया विधायक उमाशंकर का जन्म दिन।

 



 रसड़ा (बलिया) मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह रिशु के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर में रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के विधायक उमाशंकर सिंह के जन्म दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा में मौजूद असहायजन एवं मरीजों में फल व मिठाइयां वितरित कर उमाशंकर सिंह के दीर्घायु होने की कामना की गई। इस दौरान अभिषेष सिंह रिशु ने लोगों के दु:आ दर्द को साझा कर कहा कि रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह द्वारा वर्षों से बाढ़ पीड़ितों सहित लाकडाउन में जरूरमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने, असहाय जनों के प्रति उनकी सेवा की भावना से हम सभी को प्रेरणा लेते हुए की असहायों और जरुरतमंदो का खयाल करके उनके कष्टों के निराकरण का कम किया जाना चाहिए। इस मौके पर ट्रेजरी गुप्ता, धनंजय सिंह, भोलू सिंह, गिरधर सिंह, संतोष सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, आशुतोष पांडेय, चंचल पांडेय, महेंद्र राजभर, सोनल, ईश्वर कुनाल, गोलू सहित चिकित्सक डा. ऐजी अंसारी, डा. वीपी यादव, फार्मासिस्ट अनिल राय, शैलेष सिंह, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी