दुबहड़ (बलिया)- स्थानीय क्षेत्र के कछुआ खास ग्राम सभा में रविवार की देर शाम रामकुमार सिंह के आवास पर समाजसेवी भैया श्याम कुमार सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
प्रदेश के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने स्वर्गीय भैया श्याम कुमार सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि हमारे परम मित्र रहे स्वर्गीय सिंह सामाजिक सोच एवं व्यक्तित्व के धनी थे। वह हमेशा समाज के लोगों के साथ जुडकर सब के दुख सुख में शामिल होते रहे।कार्य कुशलता के कारण लोग उन्हें हमेशा याद करते रहेंगे। इस अवसर पर उनके बड़े भाई समाजसेवी राम कुमार सिंह ने मंत्री के हाथो सैकड़ों गरीबों में कंबल का वितरण कराया। इस मौके पर अमित दुबे, नंदन सिंह, विशाल सिंह, अभय नारायण सिंह,प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव, अर्जुन यादव, रामदेव यादव, शिव शंकर वर्मा, अरुण ओझा, अंजनी लाल चौबे, डिंपल सिंह, चीकू सिंह, डॉ रूपेश सिंह, विमलेश चौबे, बबलू सिंह, दिग्विजय पांडे आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin