रसड़ा (बलिया) अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चारो तरफ लगे पत्थर के घोड़ों की आकृतियों को हटाने की मांग को लेकर भाकपा (माले) के जिला कमेटी के सदस्य लक्ष्मण यादव ने सोमवार को जिलाधिकारी को पत्रक दिया तथा मांग की कि रसड़ा में चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चारों तरफ पत्थर के घोड़े के आकृतियों का हटाया जाय। कहा कि चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के चारो तरफ पत्थर के घोड़ो के आकृतियों को लगया गया है। जिसके चलतेे लोग उस प्रतिमा स्थल को चद्रशेखर ‘आजाद’ चौराहा नहीं बल्कि ‘‘घोड़ा वाला’’ चौराहा के नाम पुकारने लगे हैं। जिसके चलते शहीद की प्रतिमा धुमिल और अपमानित हो रही है। माले नेता जिलाधिकारी को दिये गये पत्र में कहा कि बलिया का स्वतंत्रता संग्राम में एक अलग ही इतिहास रहा हैं। शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल की पहचान घोड़ावाला चौराहा के रूप में हो, यह शर्मनाक हैं और शहीद का अपमान भी। माले नेता ने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार देश की आजादी के 75वां वर्षगाठ पर ’आजादी की अमृत महोत्सव’ मना रही है। ऐसे में स्वतंत्रता संग्राम के आन्दोलन में अंग्रेजों के जीते जी हाथ न लगने वाले अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष लगे घोड़े इस अमृत महोत्सव का माखौल उड़ा रहा है।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin