नगरा(बलिया) जनता उन्नति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह चौहान के///(=0 नेतृत्व में फैजाबाद की बेटी रूमा चौहान को दरिंदो द्वारा घृणित कार्य के बाद निर्ममता से हत्या कर दिए जाने के विरोध में पार्टीजनों के द्वारा महाराजा पृथ्वीराज चौहान के प्रतिमा से कैंडिल मार्च निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पहुंच रूमा को भाव पूर्ण श्रधांजलि देने के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान लोग रूमा के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर ओम प्रकाश चौहान,लाल बहादुर चौहान,विजय चौहान,लक्ष्मी चौहान,मलिकार जी, के डी चौहान, आर के चौहान, मन्नू चौहान, राजवीर आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin